रांची: जिला प्रशासन के सहयोग से टीम हेल्प रांची और टीम ग्रीन ने MobiVax द्वारा अपर बाजार बीटी रोड तथा अर्बन ब्रावा, मैन रोड में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया।
लोगो को कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक करने तथा मनोरंजन हेतु लाइव ऑर्केस्ट्रा सिंगिंग का आयोजन किया गया। रांची वासियों ने अर्बन ब्रावा, मैन रोड में ऑर्केस्ट्रा बैंड का आनंद लिया । बैंड के माध्यम से ही राँचीवासियों को टीकाकरण के लिए जागरूक एवम प्रेरित किया गया ।
टीम द्वारा लगाए गए शिविर में आज 250 से भी ज्यादा लोगो ने वैक्सनेशन डोज लिया। यह #UnitedByCause के थीम तहत टीम हेल्प और टीम ग्रीन का 11वां टीकाकरण अभियान था ।
टीम ग्रीन और टीम हेल्प के सदस्यों ने अधिकारियों, जिला प्रशासन और टीकाकरण टीम को धन्यवाद दिया तथा अपील किया की – “रांची के नागरिक जल्द से जल्द अपना टिकाकरण कराके अपने और अपने परिवार के सदस्यों को कोरोना जैसे महामारी से लड़ने के लिए मजबूत बना लें”
टीम हेल्प और टीम ग्रीन ,दोनो ही संस्था पिछले साल कोविड के पहली लहर के समय से ही राँची जिला प्रशासन और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर महामारी में निरंतर काम करते आ रही हैं। जिसमे मुख्य तौर पर मुफ्त एंबुलेंस सेवा, ऑक्सीजन सिलेंडर, फूड, दवाई आदि महत्वपूर्ण सेवा प्रदान की गई।





Add comment