Thndr News

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 200 क्रूड बम बरामद, हिंसा की साजिश नाकाम

कोलकाता : भांगर के तरहेडिया गांव के बांस के जंगलों में 200 क्रूड बम बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक चुनाव के दिन हिंसा फैलाने की साजिश रची जा रही है। डीएसपी क्राइम तमाल सरकार ने कहा कि बम के बारे में उन्हें खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी। तुरंत इन बमों को डिफ्यूज करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। पुलिस ने रूट मार्च के दौरान क्रूड बम बरामद किया।

चुनाव के दौरान बम की बरामदगी की यह बहुत बड़ी खेप है। काशीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर बम का इस्तेमाल कहां होना वाला था।

पिछले हफ्ते के शुक्रवार को ही साउथ 24 परगना में क्रूड बम विस्फोट हुआ था। जिसके चपेट में आने से एक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ता की मौत हो गया था, जबकि पांच कार्यकर्ता घायल हुए थे। इसमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें कोलकाता के राजकीय अस्पताल में रेफर किया गया था।

इससे पहले फरवरी में बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन पर मुर्शिदाबाद जिले के निमिता रेलवे स्टेशन पर क्रूड बम से हमला किया गया था।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव 27 मार्च, एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतों की गिनती दो मई को होगी। चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 26 फरवरी को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में 2016 की तुलना में इस बार एक चरण अधिक होगा।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.