राँची : महापौर आशा लकड़ा एवं उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। रांची नगर निगम के वार्ड 19 की पार्षद रोशनी खलखो पर लगे मुक़दमे को वापस लेने की मांग की गई।
उन्होनें कहा कि पार्षद रोशनी खलखो के विरुद्ध राँची पुलिस के समक्ष किसी प्रकार का साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। पार्षद रोशनी खलखो पर केस बेबुनियाद है।
पिछले चार जनवरी को सीएम का काफिला रोकने की कोशिश में भाजपा नेत्री सह वार्ड पार्षद रोशनी खलखो को आरोपित बनाया गया था। निगम परिषद की बैठक में पार्षदों ने इसपर कहा कि यदि कोई जनप्रतिनिधि कहीं जा रहा है, और भीड़ में से कोई व्यक्ति उन्हें आवाज देकर रोक ले। तो इस घटना के प्रति जिम्मेदार कौन होगा?
आशा लड़का ने कहा कि पूर्व दिनों में सुखदेवनगर थाना प्रभारी रात्रि में रोशनी खलखो के ससुराल गई थी। जिसमें सुखदेवनगर थाना प्रभारी द्वारा रोशनी खलखो की छह वर्षीय पुत्री और सास – ससुर को काफ़ी प्रताड़ित किया गया। राँची पुलिस द्वारा पार्षद के ससुराल और मायके वालों को बेवजह परेशान करने के साथ – साथ प्रताड़ित भी किया जा रहा है। सुखदेवनगर थाना प्रभारी की सारी करतुत सीसीटीवी में रिकॉर्ड है।
उन्होनें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से उक्त मामले में हस्तक्षेप कर सीसीटीवी फुटेज़ चेक कर उचित कार्रवाई करने की माँग की है।




