Thndr News

पशुराम इंटरनेशनल द्वारा झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा का किया गया गठन

रांची: बूटी मोड़ स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार सारस्वत ने प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा के पद पर सरिता पांडेय और महामंत्री के पद पर सुनीता दुबे को नियुक्त किया। साथ ही उनका स्वागत और अभिनन्दन किया।

उन्होंने कहा कि “महिला मोर्चा की अध्यक्षा और महामंत्री द्वारा यथाशीघ्र पदाधिकारी और पूर्ण कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा। मनुष्य सामाजिक प्राणी है, समाज के बिना राष्ट्रीय निर्माण में अपना योगदान दर्ज करना अधूरा है। मातृशक्ति रूपी महिला मोर्चा सेवाभाव लेकर अपनी समिति में पदाधिकारी और कार्यसमिति का विस्तार करेंगी। जिससे समुचित विकास की राह की ओर हम सब अग्रसर होंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन में सदस्यता अभियान पर जोर देने की आवश्यकता है। यथाशीघ्र प्रदेश सम्मेलन का आयोजन रांची में किया जाएगा।

मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन दुबे, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत आदि उपस्थित थे।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.