बिहार : कैबिनेट के बैठक में बिहार पंचायत चुनाव करने की मंजूरी दी गई। बिहार पंचायत चुनाव 10 चरणों में किया जाएगा। जिसमें वार्ड सदस्य, पंच, सरपंच, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद का चुनाव होगा।
चुनाव इविएम के प्रयोग से किया जाएगा। बिहार सरकार इस बार इवीएम के सहारे वोटिंग करना चाह रही थी। लेकिन चुनाव आयोग द्वारा इवीएम का प्रयोग करने का अनुमति नहीं दिया जा रहा था। जिसके कारण राज्य सरकार कोर्ट में भी गई थी। पंचायत चुनाव के लिए 90 हजार का इवीएम मशीन खरीदा जाएगा। बिहार राज्य के कैबिनेट द्वारा चुनाव में 122 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा।
हालांकि बिहार में बड़े पैमाने पर पंचायतों का पुर्नगठन किया गया है। कई पंचायतों को नगर निगम में बदल दिया गया है। लेकिन वर्तमान में सरकार ने पुरानी नियमों को पालने करते हुए इस बार भी वही चुनाव करने का आदेश दिया है। यानी जो सीटें जैसे आरक्षित थी, वैसे ही रहेगी।




