Thndr News

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र प्रारम्भ

रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र का प्रारम्भ आज से हो गया है। जो 23 मार्च तक चलेगा। विधानसभा परिसर की सुरक्षा 750 मीटर के दायरे में अनुमंडल दंडाधिकारी, रांची द्वारा किया जाएगा।

कोविद- 19 महामारी के कारण बजट सत्र प्रारम्भ करने के पूर्व आदेश निर्गत किया गया था। जिसका पालन 26 फरवरी के प्रातः 06ः00 बजे से 23 मार्च के रात्रि 10ः00 बजे तक किया जायेगा।

आदेश के अनुसार किसी भी क्षेत्र में 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों को एक जगह जमा होने या चलने की अनुमति नहीं है।

किसी प्रकार का अधिक ध्वनि यंत्र का उपयोग, अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल रिवॉलवर, पिस्टल, बम, बारूद और हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि का उपयोग नहीं करना है। किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आम सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा। लेकिन सरकारी कार्य कर रहे पदाधिकारि/कर्मचारि अपने सभी कार्य कर सकते है।

सभी कार्यों का देखरेख उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के संयुक्ता में किया जाएगा।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.