सिल्ली – डीएसपी सिल्ली रणवीर सिंह ने अवैध बालू कारोबार पर बड़ी स्ट्राईक की है। मंगलवार की रात उन्होंने सिल्ली थाना क्षेत्र मे अवैध बालू लदे 4 हाइवा व 1 टर्बो एंव अनगड़ा थाना क्षेत्र में कई टर्बो को जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक डीएसपी को नदी से अवैध बालू का खनन एवं रात्रि में परिवहन किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर डीएसपी ने मंगलवार की रात सिल्ली बंता सड़क मार्ग पर वाहन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बालू लदे हजारीबाग रजिस्ट्रेशन नं हाइवा जेएच02एभी 0116, जेएच02एडब्लू -2789, जेएच24के-0116, बिहार रजिस्ट्रेशन नं बीआर 02जीसी -3285 एंव ट्रबो जेएच 01डीडी -5274 को पकड़ा। पकड़े गये वाहनों के चालकों से बालू से संबंधित कागजात की मांग की गई, लेकिन किसी ने कागजात नहीं दिखाया। जब्त किए गए सभी वाहनों में ओवरलोडिंग अवैध बालू लोड है।

वही डीएसपी ने इस दौरान चुनाव के मद्देनजर सीमा क्षेत्र मुरी और गेडेवीर मे बनाए गए अस्थाई पुलिस चौकी का भी निरिक्षण किया और हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।

इधर सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया मामले की जानकारी खनन विभाग को दे दी गई है. खनन विभाग की जांच-पड़ताल के बाद वाहन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर क्षेत्र में चर्चा है कि उक्त पकड़े गए बिहार और हजारीबाग रजिस्ट्रेशन वाहनों में लदे अवैध बालू क्षेत्र के एक चर्चित बालू माफिया ने झाबरी बालू घाट से लोड कराया है।





Add comment