रांची: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई )10वीं व 12वीं की परीक्षा के सोमवार को घोषित परिणाम में 10वीं का 99.47% और 12वीं का परीणाम 98.19% रहा।

इस परीक्षा में भी लड़कियों ने हीं बाजी मारी। दसवीं में जहां 99.31% छात्र सफल हुए तो वहीं 99.65% छात्राएं सफल रहीं।

इसी परीक्षा में बिशप हार्टमन अकादमी नामकुम की 10वीं की छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता हासिल की है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों में 200 छात्र – छात्राएं उतीर्ण हुए। कुमार नायक 93.40% लाकर स्कूल टॉपर बने, वही सेकेंड टॉपर अनमोल कुमार मोहाली 92.40% बने।

जहां दसवीं में लड़कों ने बाजी मारी तो वही 12वीं में छात्राओं ने अपना प्रदर्शन दिखाया। जहां साक्षी कुमारी 83.50% लाकर प्रथम स्थान हासिल किया तो वही विशाल कुमार बारिक ने 79.50% लाकर दूसरा स्थान हासिल किया साथ हीं निशा कुमारी ने 76.75% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के बच्चों के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर प्राचार्य फादर ओसवल्ड माड्था (Oswald Madtha) गदगद हो गए । उन्होंने कहा कि परिणाम विद्यालय के छात्र-छात्राओं के मेहनत का फल है । उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।






Add comment