सिल्ली: जैक की मैट्रिक परीक्षा में इस वर्ष प्रखंड में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों ने लड़कों के अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया है। रिजल्ट निकलते ही बच्चों में उत्साह देखने को मिला।
जानकारी के मुताबिक आरटीसी सिंगपुर मुरी की मुस्कान कुमारी पांडेय 96% अंक लाकर विद्यालय की टॉपर बनी है। मुस्कान मुरी के पत्रकार प्रविंद पांडेय की बेटी है। आरटीसी के रोहित कुमार महतो 95.3 % के साथ दूसरे एवं नीलम कुमारी भी 95.% अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही है। इसके अलावा उर्सलाईन हाई स्कूल मुरी से मिली जानकारी के मुताबिक विद्यालय की अंबिका कुमारी 93.4% अंक लाकर विद्यालय में पहले स्थान पर रही 93% लाकर पूजा कुमारी दूसरे स्थान पर रही। प्रीति कुमारी 91% लाकर तीसरे स्थान पर रही।
वहीं एस एस स्कूल से मिली जानकारी के मुताबिक रतन कोइरी 81.8% के साथ विद्यालय के प्रथम, अंगद कुमार महतो 79.4% के साथ दूसरे एवं प्रताप कुमार महतो 75.6% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे है सभी सफल विद्यार्थियों को स्कूल परिवार एवं अभिभावकों ने बधाई दी है।





Add comment