Thndr News

चकमा देकर पुलिस को जयराम महतो हुए फरार।

रांची: जयराम महतो के गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद बोकारो पहुंची रांची पुलिस ने आज दोपहर जयराम महतो को गिरफ्तार कर लिया था। परन्तु उनके समर्थकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से उन्हें सभा करने की अनुमति दी गई थी। बता दे की विधानसभा घेराव मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।नगड़ी थाना के केस संख्या 48/22 में जयराम के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ था।

गिरफ्तारी से पहले भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी की गई थी। नामांकन को लेकर मौके पर जयराम महतो के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में वहां मौजूद थे। नामांकन करने के बाद जयराम महतो जैसे ही दफ्तर से बाहर निकले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जब पुलिस जयराम महतो को गिरफ्तार कर लेकर जा रही थी, तो उस समय कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल भी किया।गिरफ्तारी के बाद जयराम महतो ने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी, जिसके लिए पुलिस ने जयराम महतो को अनुमति भी दे दी थी।
इस दौरान जयराम महतो ने कहा था कि वे जनसभा को संबोधित करने के बाद पुलिस को सरेंडर करेंगे।बताया जा रहा है की जनसभा को संबोधित करने के दौरान ही जयराम महतो पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गए।

बता दे की रांची पुलिस जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए वारंट लेकर बोकारो पहुंची थी। परंतु जयराम महतो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए उनके सभी ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक जयराम महतो का कोई सुराग नहीं मिला है।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.