सिल्ली: 12/04/2024 शाम 4:00 बजे सिल्ली थाना के समीप अंचला अधिकारी के द्वारा दो पहिया वाहनों की जांच की गई इस जांच में संबंधित कागजात ड्राइविंग लाइसेंस हेलमेट आदि की जांच की गई।

अंचलाधिकारी रेनू बाला से पूछने पर उन्होंने बताया कि लगातार क्षेत्र में दुर्घटनाएं हो रही है इसी को कम करने के उद्देश्य से यह जांच अभियान चलाया जा रहा है एवं जरूरी कागजात भी जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि आज हिदायत देकर वाहन मालिकों को छोड़ दिया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने सिल्ली मूरी के जनता से अपील किया कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ हेलमेट पहन कर चले अगर ऐसा नहीं होता है तो निकटतम भविष्य में प्रशासन कड़ा रूप अपनाते हुए वाहन मालिकों को दंडित भी किया जाएगा।





Add comment