
रांची: आगामी 27/12/23 से 29/12/23 तक कोलकाता में आयोजित होने वाले 10 वी नेशनल रॉकिट बॉल चेम्पियनशिप में भारत के कुल 20 राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। झारखण्ड से रॉकिट बॉल एशोसिएशन से चयनित टीम भी आज कोलकाता के लिए रवाना हुई।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा सिल्ली विधायक व झारखन्ड रॉकिट बॉल एशोसिएशन के मुख्य संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने झारखन्ड टीम को शुभकामना देकर रवाना किया।

झारखंड टीम के रवानगी के समय इस
टीम के साथ रॉकिट वॉल के अध्यक्ष महेश विश्वकर्मा, एंव धीरज कोइरी, केशव कोइरी, अनिल कोइरी, रूपेश कोइरी, देव महतो, अमन गोस्वामी, प्रवीण गोराई एवम ब्रजेश कुमार, प्रकाश राम, शिशिर कुमार, तारकेश्वर महतो, सचिव रबिन्द्र सोनार तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।





Add comment