
रांची : रांची में बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप को देखते हुए हिंदूवादी नेता भैरव सिंह के द्वारा डोरंडा ओवरब्रिज के नीचे स्थित निर्मला कुष्ठ कालोनी मे गर्म कपड़े और कंबल , साड़ी, बच्चों तथा बड़े पुरुषों के शर्ट पेंट , स्वेटर, जैकेट वगैरह बाटे गए ।

भैरव सिंह ने कहा कि जीव सेवा का अर्थ ही शिव सेवा है। उनका प्रयास है कि रांची के फुटपाथ और मंदिरों के बाहर बहुत से ऐसे लोग रहते हैं। जिनके पास गर्म कपड़े,कंबल , तथा अच्छे कपड़े तक नहीं है ,हम सब का प्रयास है कि उन सब तक गर्म कपड़े पहुंच जाएं।

आने वाले दिनों में भी भैरव सिंह के द्वारा चुटिया, रांची रेलवे स्टेशन पर भी ऊनी वस्त्र, साड़ी,और कपड़ों वितरण किए जाएंगे।





Add comment