जहानाबाद : शहर के महिला थाना रोड स्थित प्रगति इंटरनेशनल स्कूल में शब्दाक्षर द्वारा सम्मान समारोह सह काव्यानुष्ठान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष बिहार मनोज कुमार मिश्र “पद्मनाभ” और विशिष्ठ अतिथि समाजवादी लोक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु शेखर मिश्र की गरिमामय उपस्थिति कायम रही।

अध्यक्षता समाजवादी लोक परिषद की राष्ट्रीय महा सचिव सुश्री ऋचा झा ने की इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य राजशेखर द्विवेदी, इतिहासकार सत्येंद्र कुमार पाठक और चित्रकार अजय विश्वकर्मा सहित बहुत सारे लोग उपस्थित थे।
सर्वाधिक साहित्यिक आयोजन हेतु संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने और पुनः जिलाध्यक्ष मनोनित होने के उपलक्ष में चर्चित गजलकार सावित्री सुमन को सम्मानित किया गया।
काव्यानुष्ठान में कविताओं, गीतों और गजलों की झड़ी लगी रही। अर्थ मंत्री नंदन मिश्र, शैलेंद्र कुमार शैल, सुधीर कुमार सिंह, निशांत कुमार, अनिला सिन्हा, रचना जोशी, आराधना कुमारी,कुमारी मानसी और अंजली कुमारी ने अपनी सहभागिता निभाई।
नई साहित्य मंत्री सुप्रिया कुमारी, प्रचार मंत्री ममताज प्रिया और नए संगठन मंत्री चितरंजन चैनपुरा ने निष्ठापूर्वक अपना दायित्व निभाने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष सहित इन लोगों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। सभी आमंत्रित व्यक्तियों और कलमकारों को श्रीमद्भागवत गीता की प्रति प्रदान की गई।
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन ने अपने संबोधन में कहा “एक सुखी समाज की संरचना में साहित्य, संस्कृति और कला की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए शब्दाक्षर द्वारा जिले की साहित्यिक, सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियां विकसित करने का प्रयास जारी है। इस कठिन कार्य में मुझे सबों के सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद की आवश्यकता है।” संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सह प्रसारण प्रभारी प्रोo डाo कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी और शब्दाक्षर से जुड़े सभी लोगों ने इस नव गठित जिला समिति को बधाई दी है। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष महेश कुमार मिश्र “मधुकर”और धन्यवाद ज्ञापन चितरंजन चैनपुरा ने किया।





Add comment