Thndr News

झारखंड अधिविध परिषद में किया गया तालाबंदी

राँची: कक्षा 11 वी में ग़लत तरीक़े से फेल हुए छात्रों की समस्याओं को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् , राँची महानगर द्वारा झारखंड अधिविद परिषद् (JAC) के मुख्य द्वार को बंद कर घेराव किया गया।

राँची विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व सचिव सौरव बोस ने अधिविद परिषद् के उप सचिव अरविद कुमार से बात कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आग्रह किया।

आपको बताते चलें की राँची महानगर में लगभग 800 छात्रों को केवल 1 या 2 नंबर से फेल कर दिया गया है , इसी विरोध में ABVP के छात्र नेता छात्रों के पक्ष में JAC कार्यालय मौजूद हुए थे ।

  • वहीं मौजूद , राँची महानगर मंत्री रोहित शेखर ने छात्रों के पक्ष को संबोधित करते हुए कहा की अगर अविलंब समस्या का समाधान नही हुआ तो आने वाले मंगलवार को सभी छात्रों के साथ विद्यार्थी परिषद् मुख्य द्वार का घेराव कर अकादमिक परिषद को बंद करने का काम करेगी।
  • झारखंड अकादमिक परिषद के उप सचिव, अरविंद कुमार ने कहा कि प्रबंधक जल्द से जल्द एक समिति बना कर इस जटिल समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी और छात्रों के हित में उचित फ़ैशला लेगी।
  • वहीं मौजूद जेएन महाविद्यालय के अध्यक्ष सागर यादव ने कहा की छात्रों की समस्याओं को देखते हुए कहा कि अगर सुबह से शाम भी आंदोलन करना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

मौक़े पर राँची ज़िले से , जे एन महाविद्यालय,डोरंडा महाविद्यालय ,योगदा महाविद्यालय,एस एस मेमोरियल महाविद्यालय एवं मारवाड़ी महाविद्यालय के सैकडो छात्र उपस्थित थे ।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.