
खूँटी : खुंटी के चलागी में स्थित सोनी ब्रदर्स स्कूल के प्रांगण में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के द्वारा पर्यावरण एंव योगा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कालामाटी फूदी पंचायत की मुखिया अणिमा कश्यप एंव सोनी ब्रदर्स स्कूल की फाउंडर छाया देवी ने वृक्षारोपण कर किया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि पर्यावरण संरक्षण हमारा पहला कर्तव्य होगा।

इस कार्यक्रम के तहत गांव के बच्चों के बीच चित्रांकन एंव क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो को उपहार दे कर सम्मानित भी किया गया।

सोनी ब्रदर्स स्कूल के प्रबंधक सुमन कुमार सोनी ने बताया कि मैजिक बस एक ऐसी संस्था है जो बच्चों के साथ खेल खेल के माध्यम से पढ़ाती है साथ ही उनकी जीवन कौशल विकास पर काम करती है ।

यह कार्यक्रम खूँटी जिले में 2000 बच्चों के साथ चाइल्डहुड से लाइवलीहुड तक का प्रोग्राम चला रही है। इस प्रोग्राम का संचालन अमर बाबू के द्वारा किया है।

इस कार्यक्रम में मैजिक बस खुंटी के क्लस्टर मैनेजर आमिल दहंगा, अभिभावकगण , एकेडेमिक एडुकेटर, एल.एस.सी आदि मौजूद थे।





Add comment