Thndr News

सुविधा, मानदेय, और सेवा स्थायीकरण की मांग पर बल देते हुए सरकार से लगाई गुहार

खूंटी: आईसीटी संघ के जिला कमेटी का पुनर्गठन एवं अग्रिम में होने वाले कार्रवाई के लिए नियमित आईसीटी इंस्ट्रक्टर (कंप्यूटर शिक्षको) के द्वारा खुंटी के व्यवहार न्यायालय के मैदान में एक आम सभा संघ के संरक्षक रबिंद्र सोनार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से वेतनमान की वृद्धि और स्थायीकरण के विषय पर ,एवं विगत ४-५ माह से Edique solution Pvt Ltd company के द्वारा वेतनमान नहीं देना एवं महीला शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश एवं विशेष अवकाश, समार्ग शिक्षा के तहत ICT को समायोजित करना , संघ को मजबूत करना इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई। यह सभी कंप्यूटर शिक्षक वर्ष 2017 से झारखंड के सरकारी विद्यालय में कार्य कर रहे है।

मालूम हो की लंबे समय से ये शिक्षक राज्य के अलग अलग स्कूलों में कंप्यूटर की शिक्षा दे रहे, है वावजूद इसके इनकी सुविधा, मानदेय, और सेवा स्थायीकरण की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। मजबूरन ये कर्मी अपनी मांग पर बल देते हुए सरकार से गुहार लगाई है।

मौके पर जिला अध्यक्ष नकुल वर्मा सचिव निकिता कुमारी कोषाध्यक्ष शशी भूषण मिडिया प्रभारी विष्णु कुमार , सदस्य सीमा कुमारी , महेश कुमार, राखी कुमारी, अंजनी ,मदन, तन्नू कुमारी सहित अन्य शामिल रहें।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.