रांची: रांची विश्वविद्यालय केंदीय पुस्तकालय में पढ़ने वाले रामगढ़ निवासी छात्र मंतोश बेदिया का छत का चाप गिरने से मृत्यु हो गई। उसके बाद आक्रोशित छात्रों ने सड़क जाम कर 4 घंटे जोरदार हंगामा किया।

इस बीच मौके पर पहुंचे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने पहल करते हुए दिवंगत छात्र के पिता शहजनाथ बेदिया को बुलाकर कुलपति अजीत कुमार सिन्हा से वार्ता की। जिसके बाद कुलपति ने 4 लाख मुवावजा और एक सरकारी नौकरी देने के लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शन रोक दिया गया ।

छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को पुस्तकालय के जर्जर स्थिति की जानकारी कई बार लिखित रूप अवगत कराने के बाबजूद विश्व विद्यालय ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके परिणाम स्वरूप इस तरह का हादसा हो गया। यह घटना राज्य को कलंकित करने वाला है।

मौके पर देवेन्द्र नाथ ने राँची उपायुक्त से स्वयं निरीक्षण कर जांचकर दोषी विश्वविद्यालय प्रशासन पर कानूनी कारवाई करने, दोषी अधिकारी को निष्कासित करने की मांग की। साथ हीं उन्होंने कहा कि कुलपति को नैतिकता के आधार पर स्थिफा दे देना चाहिए क्योंकी विश्वविद्यालय प्रशासन के लापरवाही के कारण हीं छात्र मन्तोष बेदिया का हुआ निधन।
प्रदर्शन करने वाले में मुख्य रूप से देवेंद्र नाथ महतो, योगेश, तारकेश्वर, सुभाष साहू, अमनदीप मुंडा, संजय महली, द्वारिका दास, अंकित, अमन तिवारी, रविन्द्र, प्रशांत सिंह, अमित, के अलावा अन्य हजारों छात्र उपस्थित थे।





Add comment