Thndr News

जनजातीय खेल महोत्सव में मेडल जीतकर लौटी खिलाड़ियों का रांची स्टेशन पर हुआ स्वागत

रांची: प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव जो भुवनेश्वर में 9 से 12 जून तक कला, संस्कृति मंत्रालय एवम् यूवा खेल कूद मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।जिसमे विभिन्न खेलों को समिलित किया गया था, योगासन खेल में झारखंड की बालिका टीम ने सिल्वर मेडल जीत कर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया।

साथ ही झारखंड की पूरी बालिका टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सदस्यों डॉ.एस.के.घोसाल, पूजा सिंह, सोनाली सरकार, राहुल रंजन, राहुल कुमार ने स्टेशन पहुंच कर कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों को बधाई दिया और उज्वल भविष्य की कामना की।

विजेता खिलाड़ियों में रेशमी तिर्की, सुमन कुमारी तिग्गा, अनुपा किंडो, उषा माझी, रेखा उरांव सारोठी सरदार रही। बालक वर्ग ने भी अच्छा प्रदर्शन कर चौथा स्थान प्राप्त किया। टीम में दीपू लोहरा, आर्यन लोहरा, गोविंद कुमार, सुमित उरांव, सूरज उरांव, नीरज उरांव रहे।


टीम मैनेजर आर्य प्रह्लाद भगत और कोच सुषमा कुमारी तिग्गा ने योगासन के अध्यक्ष संजय सिंह , सचिव बिपिन पाण्डे एवम् स्पोर्ट डायरेक्टर सरोजनी लकड़ा, पूरे झारखंड टीम के मैनेजर अजय तिर्की सर का धन्यवाद किया जिनके सहयोग से टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा और खिलाड़ी जीत पाए।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.