सिल्ली : साझा आर्चरी केंद्र सिल्ली की वर्षा खलखो ने उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित किट यूनिवर्सिटी में 9 से 12 जून तक आयोजित जनजातीय खेल महोत्सव में कुल 6 पदक जीतकर सिल्ली एवं झारखंड का नाम रोशन किया है। उसने यह साबित कर दिया है कि अगर प्रतिभा हो तो खिलाड़ी किसी भी राज्य में जाकर झारखंड का मान बढ़ा सकते हैं।
17 वर्षीय वर्षा खलखो ने तीरंदाजी में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर सिल्ली सहित पूरे झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है। इस सम्बंध में रांची जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष नेहा महतो ने कहा कि वर्षा एक उभरती हुई प्रतिभा है और तीरंदाजी मे वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी हासिल कर लेगी।
रांची रातु के चितरकोटा बरखा टोली की रहने वाली 17 साल की आदिवासी लड़की वर्षा खलखो झारखंड राज्य तीरंदाजी टीम के लिए एक वरदान रही है। एक गैरेज मैकेनिक किशुन उरांव की बेटी और गृहिणी मां बंगी उरांव की बेटी बर्षा सभी बाधाओं और गरीबी के खिलाफ लड़ लड़ते हुए तथा अपनी मेहनत से आशाओं को ऊंचा रखते हुए वर्ष 2018 में तीरंदाजी शुरू की। वह लगातार आठ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य के लिए पदक जीत चुकी है। उनके नाम 40 से अधिक राज्य और राष्ट्रीय पदक हैं। वर्तमान में वह साझा सेंटर सिल्ली में कोच प्रकाश राम और शिशिर महतो के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।





3 comments