
सिल्ली :- लोकसभा के विपक्ष के नेता सांसद अधीर रंजन चौधरी सिल्ली कांग्रेस कार्यालय सिल्ली पहुंचे। जहां उन्हें कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इससे पार्टी तथा संगठन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आने वाले समय मे पता चल जाएगा।
हमने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर राहुल गांधी को सांसद पद से अयोग्य ठहराए जाने पर संसद में बहस करवाने की मांग की है। सदस्यता रद्द करने का फैसला बेहद जल्दबाजी में लिया गया। झारखंड में वर्तमान समय पर भाजपा हमेशा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सत्ता से बाहर करने का कोशिश हमेशा करती आ रही है मगर नाकाम रही है कांग्रेस एवं झामुमो के साथ गठबंधन हमेशा रहेगा।
सांसद अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अयोध्या हिल आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम से पूर्व झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी के निधन पर मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला सचिव कार्तिक चन्द्र महतो, जिला महासचिव निशिकांत गोंझू, सोनाहातु प्रमुख विक्टोरिया देवी, सिल्ली प्रखंड पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर महतो, सोनाहातु अध्यक्ष अजगुत महतो, राहे प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर मुंडा, सोनाहातु प्रखंड ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जगदीश कुमार महतो, एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राधा माधव सेठ, सिल्ली विधानसभा युवा अध्यक्ष विकास रजक, शिव चरण महतो, परमानंद महतो, प्रकाश मुंडा, पिनाकी बनर्जी, हरिनारायण वेदिया, गुहिराम महतो, लालू कोइरी, मंजूर मोमिन, मनीराम दास, सदानंद सोनार, अजय कुमार महतो, सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।





Add comment