सिल्ली: सिल्ली विधानसभा के पांच हाई स्कूलों में बहुत जल्द स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ होगी इसकी तैयारी को लेकर सिल्ली स्टेडियम परिसर में विधायक सुदेश कुमार महतो ने विद्यालय के प्राचार्य एवं विद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विद्यालय में कमरे की स्थिति, पानी की व्यवस्था समेत कई पहलुओं पर चर्चा की।
इस मौके पर विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय में किसी भी तरह का त्रुटि नहीं रहनी चाहिए । जिन 5 स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ की जाएगी उनमें उत्क्रमित हाई स्कूल बारेडीह, अभिराम हाई स्कूल पोगड़ा रंगामाटी, प्रोजेक्ट हाई स्कूल डोमनडीह राहे , उत्क्रमित हाई स्कूल बनवाडीह सिल्ली, ग्राम विकास उच्च विद्यालय सिल्ली शामिल है। पूरे विधानसभा में 26 हाई स्कूलों स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 8 हाई स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ हो गया है। बैठक में गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, मुखिया शर्मिला कुमारी, शिक्षक मनोज कुमार महतो, दीपक कुमार महतो, हेमंती कुमारी, विद्यासागर स्मार्ट क्लासेस के टेक्नीशियन नवीन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।





Add comment