Thndr News

सिल्ली की बर्षा ने नेशनल आर्चरी में कांस्य पदक जीता

सिल्ली: सिल्ली की तीरंदाज बर्षा खलखो ने एनटीपीसी सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर सिल्ली और झारखंड का नाम रोशन किया है।

इसकी जानकारी देते हुए कोच प्रकाश राम ने बताया कि 9 से 18 मार्च तक गुजरात के एकता नगर में आयोजित 29 वीं एनटीपीसी सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में झारखंड की ओर से खेलते हुए बर्षा खलखो ने 50 मी की दुरी पर 319 अंक लाकर ये पदक प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो, बिरसा मुंडा आर्चरी एकेडमी के अध्यक्ष ने हां महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, पुर्व जिप उपाध्यक्ष गौतम कृष्ण साहू, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, ब्रजेश प्रसाद, कोच शिशिर महतो समेत स्थानीय खेलप्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.