पालोजोरी // पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सगरुबाद से होकर कुंजोड़ा की ओर आने वाले सड़क हो चुका है पूरी तरह से जर्जर। आने-जाने वालों के लिए मुसीबत से कम नहीं है या सड़क । सड़क में कई जगहों पर गड्ढे हैं तथा कई जगहों पर गिट्टी बाहर निकल आए हुए हैं.

सड़क में चलने पर ऐसा लगता है कि जैसे पत्थर पर चल रहे हैं लोग। साइकिल अथवा मोटर साइकिल से चलने पर लगता है टायर फट गये हो। सिर्फ और सिर्फ यही रास्ते नहीं है । अगर देखा जाए तो घोरमरा से सिला नदी जाने पर आपको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

कुछ ग्रामीणों का भी कहना है कि सड़क जल्द से जल्द तैयार हो जाए ताकि आने जाने वालों के लिए काफी लाभदायक साबित होंगे। जानकारी के अनुसार कहीं-कहीं सड़कों की नापाई भी हो चुकी है कुछ जगहों के सड़को की मरमत करना बहूत ही जरूरी है ताकि आने जाने के लिए लोगों को दिक्कत ना हो।





Add comment