
पालोजोरी : कुंजोड़ा पंचायत भवन में सहिया दीदियों के द्वारा सोशल वेलफेयर के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत पालोजोरी प्रखंड के कुंजोड़ा पंचायत के पंचायत भवन में जल की गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन का कार्यक्रम किया गया।

जिसमें पानी की जांच क्यों जरूरी है पानी की जांच में जैसे पीएच, आयरन ,क्लोराइड ,फ्लोराइड, कैल्शियम ,आदि की जांच के बारे में बताया गया साथ ही अशुद्ध जल पीने से क्या-क्या बीमारियां होती है।

उसके बारे में भी बताया गया। जिसमें सोशल वेलफेयर की टीम , कुंजोड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनुराग आनंद सिंह समेत पंचायत के पंचायत समिति सहित वार्ड सदस्य से लेकर जलसहिया दीदियां एवं सेविकायें सहिया दीदियां जे एस एल पीएस की महिलाएं भी मौजूद थीं।





Add comment