Thndr News

विकास के लिए राज्य में सिंचाई, पेयजलपूर्ति, शिक्षा एवं आवास के क्षेत्र में व्यापक कार्य करने की शपथ ली नए राज्यपाल ने

रांची: झारखंड के नए राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन को राज भवन के बिरसा मंडप में झारखण्ड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इससे पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राज्यपाल की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा। उक्त अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना की राज्यपाल डॉ० तमिलिसाई सौंदराराजन, केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल० मुरुगन, झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, सांसदगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरीय पदाधिकारीगण एवं गणमान्य अतिथिगण मौजूद थे।


राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने शपथ ग्रहण करने के पश्चात पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मै राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहूँगा, विकास के बिना राज्य में गरीबी दूर नहीं की जा सकती है। विकास के लिए राज्य में विभिन्न आधारभूत संरचनाओं, सिंचाई, पेयजलपूर्ति, शिक्षा एवं आवास इत्यादि के क्षेत्र में व्यापक कार्य करने होंगे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.