Thndr News

रांची ग्रामीण जिला में धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान का हुआ शुभारंभ

12 फरवरी 2022//रातु : विश्व हिंदू परिषद रांची ग्रामीण जिला द्वारा विंध्यवासिनी नगर स्थित विहिप जिला कार्यालय रातू में जिला बैठक आयोजित की गई। सांगठनिक पद्धति से जिला बैठक का प्रारंभ जिला मंत्री रोबिन द्वारा किया गया।

बैठक में उपस्थित रांची विभाग संगठन मंत्री कालेश्वर महतो के द्वारा धर्म रक्षा निधि और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो द्वारा देश को विश्व हिंदू परिषद की आवश्यकता क्यों पड़ी, संगठन, कार्यकर्ता एवं दायित्व बोध सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार किया। बैठक में जिला सहमंत्री रोशन कुमार चौधरी द्वारा आगामी कार्यक्रमों धर्म रक्षा निधि के बाद हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, श्री राम महोत्सव, हनुमान जन्मोत्सव, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी का प्रशिक्षण वर्ग इत्यादि के बारे में बतलाया। संगठन को तीव्र धार प्रदान करने के लिए रातू खलारी सहित विभिन्न प्रखंडों कि समिति विस्तार की गई। नए दायित्वों की घोषणा प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो के द्वारा की गई।

समिति विस्तार इस प्रकार है –

रातू प्रखंड समिति प्रखंड अध्यक्ष लोकनाथ शाहदेव, प्रखंड मंत्री ज्योति कुमार, बजरंग दल सहसंयोजक अमन कुमार, धर्म प्रसार प्रमुख अजय उरांव, सेवा प्रमुख विजय कुमार सिंह, सह सेवा प्रमुख मुकेश पाठक, मातृशक्ति प्रमुख लालमुनि देवी, दुर्गावाहिनी सह संयोजिका नीलू कुमारी। मांडर प्रखंड समिति प्रखंड अध्यक्ष बजरंग सिंह, बजरंग दल संयोजक कुंवर साहू।

चान्हो प्रखंड समिति बजरंग दल सहसंयोजक शुभम कुमार। खलारी प्रखंड समिति प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत सिंह, उपाध्यक्ष नितेश तिवारी, मंत्री सतीश चौहान, मंत्री विक्की रॉय, बजरंग दल संयोजक अमित कुमार लोहरा, बजरंग दल सहसंयोजक दीपक कुमार, सेवा प्रमुख अभय सिन्हा, संपर्क प्रमुख दीपक कुमार तुरी, धर्म प्रसार प्रमुख बिट्टू कुमार बुढ़मू प्रखंड समिति बजरंग दल संयोजक मनोज यादव, संपर्क प्रमुख दीपक यादव को बनाया गया। साथ ही विहिप का वार्षिक कार्यक्रम धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ भी किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष माननीय रामेश्वर दयाल सिंह, रोबिन कुमार, रोशन कुमार चौधरी, सुशील कुमार पांडे, सोमनाथ पांडे, गुलाब सिंह, रणविजयनाथ शाहदेव, रामदेव महतो, शर्मा महतो, रंजू देवी, इंद्राणी देवी, लालमुनी देवी, नीलू कुमारी, ज्योति कुमार, विवेक प्रजापति, रामप्रसाद मुंडा, नवल ठाकुर, राजू गोप, सहित जिला के साथ प्रखंड से दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.