
रांची: कांके रोड स्थित न्यूक्लियस हाइट्स माल में द क्रेप कैफे का शुभारंभ सांसद संजय सेठ द्वारा शनिवार 11 फरवरी को किया गया । बता दें कि द क्रेप कैफे का यह रांची में दूसरा ब्रांच है। पहला ब्रांच लालपुर स्थित न्यूक्लियस माल में है।

उद्घाटनकर्ता संजय सेठ ने द क्रेप कैफे की सफलता की कामना करते हुए कहा कहा कि राजधानी रांची अब तेजी से विकास कर रहा है। शहर के हर क्षेत्र में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन कर सकते है।

द क्रैप कैफे की संचालीका सुतापा नंदी ने बताया कि ब्रेकफॉस्ट, ऑमलेट, फ्रैच टोस्ट, बर्गर, सैंडविच, क्रॉन क्रैप्स, स्वीट क्रैप्स, कॉफी, टी, बबल टी, आइसड कॉफी, आइसड टी, मिल्कसेक, कॉकटेल समेत अन्य वैराइटी को मैन्यू में शामिल किया गया। सभी खाने और पीने की सभी वैराइटी पॉकेट फ्रैंडली है। लोग अपने परिवार और दोस्तों से क्वालिटी टाइम यहां व्यतित कर सकते हैं।

मौके पर चंदन सिन्हा, विनय प्रताप सिंह, आयुष सिन्हा, प्रिया बर्मन, तेस्वनी विवेक, नीतिश समेत अन्य लोग मौजूद थे।





Add comment