Thndr News

झारखंड की बेटियां अब द.अफ्रीका में करेंगी राज्य का नाम रौशन, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में 4 हॉकी खिलाड़ियों का चयन

रांची: झारखंड के खिलाड़ी राज्य को खेल जगत में नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिला रहे हैं. झारखंड की बेटियां अब राज्य का नाम द.अफ्रीका में रौशन करेंगी. दरअसल,झारखंड की 4 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है. अब ये महिला हॉकी टीम आगामी 13 जनवरी को द.अफ्रीका के लिए रवाना होंगी.

ये हैं झारखंड की 4 खिलाड़ी


निकी प्रधान, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, सलीमा टेटे ये वो चार नाम हैं जो दक्षिण अफ्रीका में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. बताते चलें, निकी प्रधान खूंटी जिला की रहने वाली है और शेष तीन खिलाड़ी सिमडेगा जिले से है.

इस मैच के लिए हुआ है चयन


14 से 30 जनवरी 2023 तक केपटाउन दक्षिण अफ्रीका में हॉकी का ट्रेनिंग और टेस्ट मैच आयोजित हो रहा है. इन्हीं मैचों में ये सभी खिलीड़ी खेलने के लिए जा रही हैं. आपको बता दें कि वहां भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के साथ होगा.भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैच होने हैं और नीदरलैंड के साथ तीन मैच खेलें जाएंगे.

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.