Thndr News

एक ही घर की 5 बेटियां झारखंड के लिए खेल रही है क्रिकेट फिल्म दंगल से मिलती जुलती है इनकी कहानी

धनबाद: झारखंड के धनबाद शहर से करीब 35 किमी दूर बलियापुर के एक ही घर की 5 बेटियां झारखंड के लिए खेल रही है। ये झारखंड के लिए गर्व की बात है। खेल जगत में इन पांचों ने अपना परचम लहरा दिया है। लेकिन इस मुकाम को हासिल करने से पहले इन बहनों ने काफी संघर्ष किया, समाज से लड़ी, तब आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। इन बहनों की संघर्ष की गाथा फिल्म दंगल की कहानी से थोड़ी मिलती जुलती है।

ये हैं पांच बहनें


दुर्गा, लक्ष्मी ,महारानी सुनीता और अनीता ही वो पांच बहने हैं जो झारखंड क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना चुकी हैं. बताते चलें कि दुर्गा का चयन स्टेट सीनियर महिला वनडे क्रिकेट टीम में हो गया है। लक्ष्मी, दर्गा की छोटी बहन है और लक्ष्मी अंडर-19 इंटर जोनल खेल चुकी है। महारानी स्टेट स्तर पर टेनिस बॉल क्रिकेट खेल चुकी है। सुनीता और अनीता, दोनों दुर्गा की चचेरी बहनें हैं. सुनीता, स्टेट वीमेंस सीनियर टीम का हिस्सा रही है और अनीता अंडर-15 में खेल चुकी हैं।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.