Thndr News

युवा दिवस के अवसर पर रन फॉर राँची और यूथ आइकॉन अवार्ड का आयोजन बापू वाटिका ,मोरबादी में

रांची: राँची ज़िला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवम् युवा स्वाभिमान संघ के तत्वावधान में युवा दिवस के अवसर पर रन फॉर राँची और यूथ आइकॉन अवार्ड का आयोजन बापू वाटिका ,मोरबादी में आयोजित की गई । मुख्य अथितियों राँची विधायक सी.पी.सिंह,राँची मेयर आशा लकड़ा ,भाजपा नेता योगेन्द्र प्रताप सिंह , राँची एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मुनचुन राय , युवा स्वाभिमान संघ के अध्यक्ष निशांत यादव ,ज़िला एथलेटिक्स सचिव प्रभाकर वर्मा ,संयोजक प्रह्लाद जी ने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी को पुष्प चढ़ाकर नमन किया तत्पश्चात् झंडा दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया ।

2.50 किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर राजन कुमार ,द्वितीय स्थान पर पंकज राय और तृतीय स्थान पर प्रदीप कुमार रहे एवम् बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर संघमित्रा द्वितीया में सुशांती कुमारी ,तृतीय स्थान पर सबिता टोप्पो रही ।

राँची ज़िला एथलेटिक्स संघ एवम् युवा स्वाभिमान संघ के तत्वावधान में राँची सहित झारखंड के विभिन्न ज़िलों के योग ,फुटबॉल,एथलेटिक्स ,कृषि ,समाजसेवा एवम प्रशिक्षक आदि के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को यूथ आइकॉन अवार्ड सह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।


प्रियंका केरकेट्टा ,डा०अर्चना कुमारी,संजय कुमार महतो,शर्मिष्ठा राय ,डा० बलराम सिंह ,रफ़िया नाज ,डा० पूजा सिन्हा,रोहित साहू ,रोशन कुमार ,आनंद गोप सहित 25 युवाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।


सी.पी.सिंह एवम् आशा लकड़ा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी के बताये गये मार्ग पर चलना एवम् उनकेआदर्शों ,मूल्यों एवम् सपनों को पूरा कर ही हमारा देश विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर सकता है ।


आज के आयोजन में मुख्य रूप से मुनचुन राय,निशांत यादव,सुजीत सिंह ,जग्गू सिंह ,प्रभाकर वर्मा ,रामप्रसाद,प्रह्लाद जी,राहुल शर्मा ,राकेश कुमार ,अमित अग्रवाल ,मनीष केसरी, बिट्टू बिट्टू दिव्य परमार,प्रेम सिंह,कौशल चौधरी ,सुनील वर्णवाल, कृष्णा विश्वकर्मा, सुभांशु दुबे, अर्पित सिंह, सहित सैंकड़ों युवाओं की प्रमुख भूमिका रही ।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.