Thndr News

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अभी पूछताछ जारी

Ranchi: अवैध खनन के मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। ईडी कार्यालय के अंदर सुरक्षा का कमान सीआरपीएफ जवानों को दिया गया । ईडी कार्यालय के गेट के अंदर किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं थी। सीआरपीएफ के 2 दर्जन जवान सुरक्षा संभाल रहे हैं।

वही ईडी कार्यालय के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था झारखंड पुलिस, जैप और रैप के जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कार्यालय के दोनों तरफ बेरिकेटिंग कर घेराबंदी कर दी गई। सड़क को वनवे कर दिया गया। चूंकि उसी रास्ते से एयरपोर्ट जाए जाता है, जिस कारण से सड़के व्यस्त रहती है। सुरक्षा के लिहाज से हिनू चौक के पास ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए । एयरपोर्ट थाना प्रभारी डोरंडा थाना प्रभारी और जगन्नाथपुर थाना प्रभारी बीच-बीच में इलाके की निगरानी जुटे थे, हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस के वरीय अधिकारी भी पल पल जी जानकारी ले रहे है।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.