Ranchi: एक हज़ार करोड़ से अधिक अवैध खनन घोटाले मामले में ईडी ने लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की है. पूछताछ करने के बाद रात लगभग साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय से बाहर निकले और सीएम आवास के लिए अपने काफिल के साथ रवाना हो गए. बताया जा रहा है कि सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन उन्हें लेने के लिए ईडी कार्यालय पहुंची .
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दोपहर 12 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद से इडी की टीम ने लगातार पूछताछ कर रही थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. ईडी ऑफिस के बाहर 200 संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की कोई गलत गतिविधि उत्पन्न ना हो सके.





Add comment