Thndr News

अगले तीन-चार दिन के बाद तापमान में गिरावट का दौर होगा शुरू-मौसम विभाग, रांची

रांची: झारखंड में ठंड पड़ने लगी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी. रांची स्थित मौसम केंद्र ने ताजा मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन-चार दिन के बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा. धीरे-धीरे तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है. इसके साथ ही ठंड भी बढ़ने लगेगी.

रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा
केंद्र ने यह भी कहा है कि राज्य में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं. इस दौरान सुबह में कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद दिन में आसमान साफ हो जायेगा. मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान के 11 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर जाने का अनुमान है.

अधिकतम और न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र ने रांची के लिए 22 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें कहा है कि 16 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. 17 नवंबर को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की जा सकती है. न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

18 और 19 नवंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
इसी तरह 18 और 19 नवंबर को भी आसमान के साफ रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. कहा है कि इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंल्सियस रह सकता है. 20 नवंबर को भी हालात में बहुत बदलाव के आसार नहीं हैं. इस दिन भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. 21 एवं 22 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने का अनुमान है. दिन में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा.
रांची लाइव न्यूज

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.