
रांची- राजधानी रांची के डोरण्डा महाविद्यालय में विद्यार्थीयों ने धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती का अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. पी. वर्मा ने कहा कि अंग्रेजों के अत्याचार के विरुद्ध बिरसा मुंडा ने उलगुलान किया और 25 वर्ष की अल्पायु में अपनी धरती, धर्म और अपने लोगों के लिए जो कार्य किया उससे लोगों के लिए वह भगवान बन गए । निःसंदेह भगवान बिरसा मुण्डा हमारे गौरव हैं, साथ ही आज के नयी पीढ़ी के लिये प्रेरणा भी है। इस अवसर पर भाषण, कविता और अन्य गतिविधियों का आयोजन हुआ।
इकोनोमिक्स के विद्यार्थी आकाश कुमार ने अपने भाषण में कहा है कि बिरसा मुण्डा के सपनों को हम सब मिलकर पूरा करेंगें । मिराज खान इंगलिश डिपार्टमेंट, सोनू कुमार पी जी जियोग्राफी डिपार्टमेंट, इशिता दास, बाबी, आरव, आशुतोष ठाकुर इतिहास विभाग ने भाषण तथा कविता पाठ किया। डाॅ रजनी टोप्पो ने विस्तार से बिरसा मुंडा की संघर्ष एवं कृती के बारे में बताया। डाॅ मंजु मिंज ने कहा भगवान बिरसा की धरती में नशा एक अभिशाप है। कार्यक्रम का संचालन शम्मा प्रवीण जियोग्राफी डिपार्टमेंट ने किया धन्यवाद ञापन केमेस्ट्री की विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पी सिंह ने किया। मौके डॉ. शालीनी, डॉ. आशा, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. अवधेश ठाकुर, सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।





Add comment