
सिल्ली :- प्रखंड के बड़ा चॉगडू टेरेर गांव के कुमार हिमालय जेपीएससी द्वारा आयोजित सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा में सामान्य वर्ग में 173 रैंक हासिल कर पांच परगना का नाम रोशन किया है इसका चयन जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के रूप में हुआ है। पिता मनोहर महतो सेवानिवृत्ति शिक्षक है और माता बिलासी महतो गृहणी है बड़ी बहन वर्षा रानी जसपुरिया बीएड कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है,छोटी बहन नेहा मेहता प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही है। कुमार हिमालय की दसवीं और बारहवीं की शिक्षा श्रद्धानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमड़े, रांची से और इंजीनियरिंग की पढ़ाई सी.वी रमन कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग भुवनेश्वर,उड़ीसा से हुआ तथा पूरे कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग बैच (2015-19 ) में ब्रांच टॉपर भी रहे।कड़ी मेहनत के बाद इन्होंने प्रथम प्रयास में जेपीएससी परीक्षा में सफल हुए। वे अपने आदर्श डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को मानते हैं। हिमालय अपनी सफलता का श्रेय दोस्तों और परिजनों के साथ गुरुजनों को देते हैं वह कहते हैं कि माता पिता और गुरुजनों की प्रेरणा से ही मुकाम हासिल कर पाए। पांच परगना का नाम रोशन करने पर भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने बधाई दी।





Add comment