Thndr News

चक्रधरपुर में गिरिराज सेना के प्रमुख कमल देवगिरी की बम मारकर हत्या,हिंदूवादी संगठनों में बड़ा आक्रोश!!

चक्रधरपुर- चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के भारत भवन के पास गिरिराज सेना के प्रमुख कमल देवगिरी की अपराधियों ने बम मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देते हैं अपराधी मौके से फरार हो गए. हुई घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने कमल देव को इलाज के लिए तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

घटना कमल देव जब अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठकर जा रहे थे उसी दौरान पीछे से आए अज्ञात अपराधियों ने उन पर बम से हमला कर दिया. जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इस खबर की घटना देखते ही देखते पूरे चक्रधरपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में फैल गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग रेलवे अस्पताल पहुंच गए. वही घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश हो गए और नारे लगाने लगे.आक्रोशित लोगों ने लगातार न्याय दिलाने और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कपिल चौधरी और थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.