
रांची: रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति के द्वारा आज जिला स्कूल से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकाल कर नशा मुक्त दुर्गा पूजा मनाने हेतु जागरुकता अभियान चलाया गया । इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ साथ युवा उपस्थित रहें।
समिति के संयोजक निशांत यादव ने कहाँ की 2 वर्षो के बाद इस बार भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन होना है इस बार श्रधालुओं की भीड़ भी बहुत अधिक होगी साथ हीं विगत कुछ वर्षो से रांची शहर में बहुत तेजी से नशा का प्रचलन बढ़ा है इसे देखते हुए पूजा में कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पूरे दुर्गा पूजा तक शराब दुकान सहित अन्य नशीली वस्तुओं की दुकान प्रशाशन द्वारा बंद रखा जाए ।
महिला संयोजिका पूनम सिंह ने कहा की पूजा में नशीली पदार्थो की बिक्री की वजह से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार सहित अन्य अप्रिय घटनाएं घटने की संभावना हमेशा बनी रहती है इसलिए पूजा तक इन पदार्थो को बिक्री पर प्रतिबंध लगे। समिति के सुनील साहू ने कहा की रांची शहर आज नशे की गिरफ्त में है केवल दुर्गा हीं नही हमेशा के लिए अवैध तरीके से चल रहे नशे के व्यापार को बन्द किया जाना चाहिए
आज के जागरुकता अभियान में मुख्य रूप से अशोक पांडेय, अमित कुमार, मनोज यादव, रोहित राज पांडेय, सुरज भान सिंह, रेखा देवी, बिट्टू दिव्य परमार, प्रहलाद जी, शुभांशु दुबे, रौशन कुमार, अर्पित सिंह, सुनील वर्णवाल, अमित अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





Add comment