
रांची:भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संक्राय प्रभाग) द्वारा आगामी 1 अक्टूबर से समाविष्ट सेक्टर के उदयमों का वार्षिक सर्वेक्षण (आसुस) का तीसरा दौर आरंभ किया जा रहा है । सर्वेक्षण के दौरान सर्वप्रथम परिवारों एवं गैर कृषि प्रतिष्ठानों की सूची तैयार की जाएगी तत्पश्चात सैंपल बेसिस पर उनमें से विभिन्न तरह के प्रतिष्ठानों से डाटा एकत्र किया जाएगा । इस सर्वेक्षण के अंतर्गत सभी असमाविष्ट विनिर्माण प्रतिष्ठान व्यापारिक प्रतिष्ठान सेवा प्रतिष्ठान जैसे प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल,जिम ट्रांसपोर्ट, कुरियर सेवा,बीमा सेवा,रियल स्टेट, माइक्रोफाइनेंस, सूचना सेवा, आवास सेवा (हॉस्टल) रेस्टोरेंट्स, चलचित्र प्रसारण सेवा इत्यादि के आए व्यय पूंजी लागत लोन ब्याज चल एवं अचल पूंजी उनका जोड़ा गया सकल मूल्य लागत आमद संबंधी चीजों का डाटा एकत्र किया जाएगा।

आसुस के तृतीय डोर के लिए 26 सितम्बर 2022 से रांची स्थित उप महानिदेशक का कार्यालय राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय जिला परिषद बिल्डिंग कचहरी चौक रांची में तीन दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण का आरंभ हुआ । 28 सितंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में पूरे झारखंड में सर्वेक्षण में कार्यरत वरीय सांख्यिकी अधिकारी कनीय सांख्यिकी अधिकारी सर्वेक्षण पर्यवेक्षक और सर्वेक्षण पर गणित भाग ले रहे हैं ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन रंजीत कुमार तिवारी महानिदेशक रा. सा.का. ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में ओमा लवली लकड़ा, सूरज कुमार, रंजीत कुमार, कमलेश प्रधान, संजय कुमार मिश्रा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सदानंद वर्णवाल एवं राजीव कुमार ने इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।





Add comment