रांची:धनबाद पुलिस द्वारा पत्रकार की गिरफ्तारी का तरीका गलत है। झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की महानगर इकाई के अध्यक्ष जावेद अख्तर ने इस कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मिली जानकारी के मुताबिक किसी एक मामले में धनबाद से आयी पुलिस ने रांची से न्यूज 11 भारत के पत्रकार अरुण चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया। किसी भी मामले में अभियुक्त पर कानूनी कार्रवाई की एक निर्धारित कानूनी प्रक्रिया होती है। धनबाद से आयी पुलिस ने रात के अंधेरे में चुपचाप जिस तरीके से यह कार्रवाई की, उससे पूरी प्रक्रिया पर ही संदेह उठ जाता है। एक पत्रकार, जो हमेशा सार्वजनिक जीवन में रहता है और किसी के लिए भी सहज उपलब्ध है, उसे रात के अंधेरे में किसी आतंकवादी की तरह गिरफ्तार कर उसके साथ ऐसा आचरण करना गलत है। अगर कोई मामला था और उसपर वारंट निर्गत हुआ था तो धनबाद से आयी पुलिस दिन के समय भी ऐसी कार्रवाई कर सकती थी। ऐसा नहीं कर रात के अंधेरे में घर पर छापामार किसी पत्रकार को गिरफ्तार कर आखिर पुलिस क्या जताना चाहती है और उसके पीछे का असली राज क्या है, इसकी जांच होनी चाहिए। इस पूरी प्रक्रिया को जिस तरीके से पुलिस ने अंजाम दिया है, उससे संदेह पैदा होना स्वाभाविक है। इसलिए रात के अंधेरे में ही क्यों गिरफ्तार किया गया, इसकी जांच होनी चाहिए।
You may also like
“साइबर सुरक्षा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक अनिवार्यता है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला
रांची : 3 मार्च (सोमवार) अरगोडा-कटहल मोड़ रोड स्थित सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर, रांची में साइबर क्राइम अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रांची पुलिस साइबर सेल के उपाधीक्षक (Dy. SP)...
रात में DJ बजाने वालों के खिलाफ शिकायत के लिए SSP ने जारी किया फोन नंबर
रांची : झारखंड में रात दस के बाद और भोर के 6 बजे से पहले तक लाउड स्पीकर, DJ और ध्वनी विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। इस संबंध में झारखंड हाई कोर्ट ने ध्वनी प्रदुषण (विनियमन और नियंत्रण)...
स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2024- 25 का उद्योग सचिव ने किया उद्घाटन
हैंडलूम सेक्टर में काम करने वालों के सहयोग के लिए सरकार है तैयार: अरवा राजकमल मोरहाबादी मैदान में 25 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगा एक्सपो निःशुल्क होगी एंट्री, सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा एक्सपो। एक्सपो में...
Highlight option
Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.





Add comment