Thndr News

न्यूज 11 के मालिक अरूप चटर्जी को धनबाद पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार

राँची: झारखण्ड के न्यूज 11 के मालिक अरूप चटर्जी को शनिवार की देर रात धनबाद पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अनूप चटर्जी की गिरफ्तारी गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड चांदनी चौक स्थित अपार्टमेंट से हुई है। बता दें कि अरूप चटर्जी के खिलाफ धनबाद में एक कारोबारी से पैसा उगाही के आरोप में केस दर्ज हुआ था। जिसमें कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था।

जानकारी के मुताबिक, वारंट जारी होने के बाद धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने डीएसपी अमर कुमार पांडे के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. पुलिस की टीम शनिवार देर रात अरूप चटर्जी के चांदनी चौक स्थित अपार्टमेंट पहुंची. धनबाद पुलिस की टीम ने गोंदा थाना पुलिस की मदद से अपार्टमेंट में छापेमारी कर अरूप चटर्जी को गिरफ्तार किया.

बीते 27 जून को धनबाद के गोविंदपुर थाने में अरूप चटर्जी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अरूप चटर्जी ने अपने रिपोर्टर के माध्यम से ब्लैकमेल कर 11 लाख रुपयों की मांग की थी। पैसा लेने के बाद भी उसने झूठी खबर चलायी और फिर अधिक पैसे की मांग की गयी। पैसा नहीं देने पर बर्बाद करने की धमकी दी गयी थी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.