Thndr News

कोडरमा के पंचखेरो डैम में नाव पलटी, 8 पर्यटक लापता

कोडरमा:झारखंड के कोडरमा जिले में भीषण नाव हादसा में आठ पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। सभी गिरिडीह जिले के रहने वाले थे। घूमने के लिए पंचखेरो डैम आए थे।

खबरों के अनुसार नाव पर कुल 10 लोग सवार थे. नाव पलटने के बाद एक नाविक और प्रदीप सिंह नामक एक युवक तैरकर बाहर निकल आया। वहीं, बाकी लोगों का पता नहीं चल पा रहा है।

इधर, घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आई है। सभी लोग डैम की तरफ गए हैं। इधर स्थानीय लोग भी डैम में डूबे लोगों को निकालने के प्रयास में जुट गए हैं।

डैम की सुंदरता व इसके आसपास की वादियां सैलानियों को आकर्षित करती है। बड़ी तादाद में स्थानीय व आसपास के जिलों के लोग यहां घूमने आते हैं।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.