Thndr News

30 अप्रैल तक ही दुकानों में पड़े हुए शराब वैध होंगे इसके बाद अवैध घोषित हो जाएंगे।

रांची : झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ के सचिव सुबोध कुमार जायसवाल के नेतृत्व में झारखंड से विभिन्न जिलों से आए हुए शराब व्यापारियों की समस्या को लेकर उत्पाद भवन कांके रोड उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे जी से मिलकर अपनी समस्या को रखा समस्या में अप्रैल माह में उठे हुए कोटा पर ही राजस्व लेने की मांग रखी गई है। 30 अप्रैल तक ही दुकानों में पड़े हुए शराब वैध होंगे इसके बाद अवैध घोषित हो जाएंगे।अब माल की सप्लाई होने पर भी हमें कोई लाभ नहीं मिलना है हमारा नुकसान हो चुका है। इसलिए अप्रैल माह का जितना कोटा का उठाओ हुआ है उसी पर ई टी डी लिया जाए 25 तारीख को। इस पर उत्पाद सचिव ने कहा कि मैं देखता हूं। राहत की उम्मीद हम लोग मान रहे हैं आश्वासन कितना हकीकत में बदलता है यह तो देखने की चीज है दो दिन में पता चल जाएगा।अगर राहत नहीं मिलती है तो पुनः फिर 28 तारीख को एक बार हम लोग उत्पाद भवन में आमरण अनशन प्रदर्शन पर सभी व्यापारियों को उतरना होगा। झारखंड राज्य के अन्य जिलों से शराब व्यापारी विरोध प्रदर्शन में आए हुए थे।हजारीबाग ,रामगढ़, बोकारो, धनबाद ,जमशेदपुर, सरायकेला , से लोग और रांची जिला से शराब व्यापारी उपस्थित थे। आलोक कुमार , मुकेश कुमार, मनोज कुमार, राहुल कुमार, संजीव चौधरी, प्रकाश तिर्की, वीरेंद्र साहू, चंदू जायसवाल, आदित्य ,उपेंद्र सिंह , राणा सिंह ,सुबोध कुमार जायसवाल,सचिव झारखण्ड खुदा शरब विक्रेता संघ

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.