Thndr News

सावित्री कर रही जिला का नाम रौशन

जहानाबाद: जिले के झड़ी साव लेन की रहने वाली सावित्री सुमन अपनी प्रखर प्रतिभा के बल पर शहर का नाम रौशन कर रही है। वे जहानाबाद जिला कला एवं सांस्कृतिक मंच की संयुक्त सचिव एवम शब्दाक्षर की जिला साहित्य मंत्री भी है।

हिंदी दिवस 2021 के अवसर पर पर आयोजित ऑनलाइन राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन में इनकी काव्य रचना पर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर शब्दाक्षर् द्वारा मीराबाई साहित्य रत्न समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में शामिल होने वाले विभिन्न राज्यों से 58 महिलाओं का चयन हुआ। इन साहित्य साधिकाओं में बिहार से सावित्री सुमन चयनित हुई । उल्लेखित समारोह नवलगढ़ राजस्थान में संपन्न हुआ।

प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अधिवेशन में भी सावित्री सुमन की प्रस्तुति शानदार रही। शब्दाअक्षर से बिहार मासिक काव्य गोष्ठी में भी सावित्री सुमन की प्रस्तुत काव्य रचनाओं पर सभी लोग वाह-वाह कर उठे। वर्णित मासिक काव्य गोष्ठी का उद्घाटन समारोह दिनांक 15 अप्रैल 2022 ईस्वी को शगुन गेस्ट हाउस विष्णुपद गया में सम्पन्न हुआ।

प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने साहित्य साधना नहीं छोड़ी और निरंतर लेखनी से जुड़ी रही।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.