रांची : सिल्ली प्रखंड के कुछ गांव में आए दिन हाथियों के झुंड के उत्पात से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। इन दिन हाथी खेतों में लगे फसल को चट कर जा रहे हैं, लोगों को भी निशाना बना रहा है। बीते दिन सीटकाडी गांव में हाथी की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
रविवार को एक हाथी जंगल से भटक कर तीन धारे रांची-पुरुलिया रोड होते हुए किता गांव में घुस गया। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई, और ग्रामीण घरों में जा कर छिप गए। हर जगह शोर ही शोर सुनाई पड़ रही थी। तब बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों एवं हाथी भगाओ दल के सदस्यों द्वारा हाथी को किता रेलवे लाइन पार करा कर समीप जे जंगल की ओर भगाया गया।





Add comment