रांची : पिठौरिया थाना क्षेत्र के मुड़हर पहाड़ के पास एक यूवक का शव मिला है। शव की पहचान महताब खान के रूप में हुई है और वह कर्बला चौक के रहने वाला था। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना की जानकारी पिठौरिया थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले ली है और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज ने की तैयारी कर रही है। इस घटना की जानकारी मृतक महताब खान के परिवार वालों को दे दी गई है।
पिथोरिया थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से कुछ दवाइयां बरामद हुई है और ऐसा प्रतीत होता है कि महताब खान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पिठौरिया थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।





Add comment