रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार मार्केट के पास एक अज्ञात शव बरामद की गई है। अज्ञात शव कि फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर दी गई है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा की मौत के पीछे का वजह क्या है। शालीमार बाजार के पास से गुजर रहे लोगों ने व्यक्ति का शव देखा था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।वहीं शव मिलने की सूचना पर काफी भीड़ जुट गई है।
इस घटना की जानकारी धुर्वा थाने की पुलिस को दे दी गई है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज ने की तैयारी कर रही है। धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शव की बरामद कर ली गई है लेकिन फिलहाल इसकी पहचान नहीं की गई है। धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।
आपको बता दें कि कल धुर्वा थाना क्षेत्र के जेएससीए स्टेडियम के पास पूर्व पत्रकार सुधांशु शेखर का डेड बॉडी मिला था। लेकिन अब तक सुधांशु शेखर की मौत की सही जानकारी पुलिस को नहीं लग पाई है। हालांकि पुलिस बता रही है कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही जांच कर ली जाएगी।





Add comment