रांची : अवैध खनन को लेकर रांची जिला के ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सतर्क है और अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। रांची जिला ग्रामीण कॉन्ग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नागेंद्र नाथ गोस्वामी ने सिल्ली प्रखंड में हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर भूतत्व विभाग और वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव शिकायत किया है।
उपाध्यक्ष गोस्वामी ने शिकायत पत्र में कहा है कि प्रखंड के सारजनडी, गोराडीह, इतिहासा, अजयगढ़, बामनी, बूढ़ाबेरा, बनता, नावाडीह, हालमाद, कुतरु, पिस्का, मेदनी आदि जंगलों में अवैध पत्थर निकाला जा रहा है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग की है।





Add comment