Thndr News

TPC ने फिर प्रेस रिलीज जारी कर कहा, बबलू मुंडा पर हमला और प्रेम सागर मुंडा हत्याकांड में उसका हाथ नहीं

राँची : नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि प्रेम सागर मुंडा की हत्या और बबलू मुंडा पर हमला में टीपीसी का कहीं से कोई हाथ नहीं है। नक्सली संगठन टीपीसी ने प्रेस विज्ञप्ति में इस बात का दावा किया है कि रांची पुलिस द्वारा पकड़े गए 8 लोगों का संबंध टीपीसी से नहीं है। विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रेम सागर मुंडा हत्याकांड का दुख हमारे संगठन को है और हमारे संगठन में किसी की हत्या करने की बात नहीं की जाती है।

विज्ञप्ति में टीपीसी ने इस बात का जिक्र किया है कि बबलू मुंडा पर हुए जानलेवा हमले से संगठन काफी चिंतित है। मृतक प्रेम सागर मुंडा और बबलू सागर मुंडा के पिता प्रयाग मुंडा शुरू से ही टीपीसी के सक्रिय सदस्य रहे हैं और आज के दिनों में भी सक्रिय सदस्य हैं। संगठन ने कहा कि बबलू मुंडा पर जानलेवा हमला कोयला माफिया के लोग हैं किया होगा लेकिन इस संगठन को बदनाम करने की प्रयास की जा रही है।

टीपीसी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है की झारखंड के हर गांव में नक्सली घटना के अलावा अपराधियों द्वारा वारदात में तेजी आई है और पुलिस पर किसी को बदनाम करने की आरोप लगाया है। बबलू मुंडा पर जानलेवा हमले मामले में टीपीसी ने कहा है की बबलू मुंडा का कोयला माफिया के बचपन की लड़ाई है।

विज्ञप्ति में इस बात पर जोर दिया गया है कि प्रेम मुंडा टीपीसी के सक्रिय सदस्य रहे हैं ओटीपी सीरियल बबलू मुंडा से सवाल किया है कि बबलू मुंडा खुद बताए कि उस पर हमला टीपीसी ने किया था।

इरफान अंसारी और नीरज भोगता के बारे में बताया गया है कि दोनों 6 साल पूर्व टीपीसी के सक्रिय सदस्य थे आज के समय में इनका टीपीसी से कोई संबंध नहीं है।

पिछले दिनो रांची के कांके थानाक्षेत्र में हुई फायरिंग़ मामले में रांची पुलीस ने 8 हार्डकोर उग्रवादियों को राजधानी के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया था और इनका टीपीसी से संबंध है .इनके पास से AK-56 और पिस्टल बरामद किये गये. गिरफ्तार उग्रवादियों में इरफान अंसारी ,अफरोज अंसारी, एजाज अंसारी, अरशद अली, अब्दुल्ला आलम, इकराम उल अंसारी, जमील खान, मैनुल अंसारी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक AK-56, 3 पिस्टल, 10 गोलियां, 1 लाख 62 हजार रुपये नगद, गाड़ी और 10 मोबाइल बरामद किया था

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.