रांची : भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाने वाले आरोपी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। आरोपी बहुत दिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी का नाम रतन बेदिया है और पुलिस ने पिस्का मोर से आरोपी को गिरफ्तार की है। रतन बेदिया भाजपा नेता की हत्या मामले में मुख्य भूमिका निभाया था और पल-पल की जानकारी मनोज मुंडा को दे रहा था। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी कोविड टेस्ट के लिए भेज दी है । कोविड रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
आपको बता दें कि जीतराम मुंडा की हत्या ओरमांझी थाना क्षेत्र में 22 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद से ही पुलिस की एसआईटी की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची एसएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया जिसके बाद दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े जिसमें घटना में शामिल शूटर को यूपी से गिरफ्तार किया गया वहीं रेकी करने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली थी जिसके बाद से ही हत्या किस साजिश रचने वाले मनोज मुंडा की तलाश की जा रही थी।
मनोज का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया जिसके बाद रांची पुलिस द्वारा एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया, जिसमें पुलिस को सफलता मिली और आत्मसमर्पण करने कोर्ट पहुंचे मनोज मुंडा को गिरफ्तार किया गया।





Add comment